Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Thursday, April 30, 2009

रैना के आगे रॉयल्स हुए चित

सुरेश रैना को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया
सुरेश रैना की आतिशी पारी के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के एक मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स को 38 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है.
चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में पाँच विकेट पर 164 रन बनाए.
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम बीसवें ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई.
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से एल बालाजी ने चार विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को ज़बर्दस्त झटका दिया.
राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा शुरु किया तो शुरु में ही उसे झटके लगे. जब टीम का स्कोर नौ था तभी ग्रेम स्मिथ दो रन बनाकर मोर्केल के शिकार बने.
इसके बाद रॉब क्विनी ने 28 रनों का योगदान देकर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वो टिक नहीं सके और सुरेश रैना के शिकार बने.
इसके बाद सिर्फ़ रवींद्र जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने जम कर शॉट लगाए और 37 रन बनाए. यूसुफ़ पठान का नहीं चल पाना राजस्थान के लिए बड़ा झटका था. वो सिर्फ़ दस रन बनाकर आउट हो गए.
रैना की धमाकेदार पारी
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही. मैथ्यू हेडन और पार्थिव पटेल जल्दी-जल्दी आउट हो गए.
यूसुफ़ पठान आज रंग में नहीं दिखे
लेकिन उसके बाद लड़खड़ाई टीम को सुरेश रैना ने संभाला और तेज़ी से रन बनाए. रैना ने सिर्फ 55 गेंदों में 98 रनों की शानदार पारी खेली.
स्कोर में दो बड़ी साझीदारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. रैना ने पहले तीसरे विकेट के लिए बद्रीनाथ के साथ अर्धशतकीय साझीदारी की और फिर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए नायाब 71 रन जोड़े.
धौनी 22 और मोर्कल चार रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे.
रैना और बद्रीनाथ (29) ने संयम के साथ खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. इस साझेदारी को शेन वॉर्न ने तोड़ा.
अगले बल्लेबाज जैकब ओरम भी जल्दी चलते बने. उन्हें मुनाफ़ पटेल ने दो रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन भेजा

No comments: