Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Thursday, May 7, 2009

मतदान की आँखों देखी: संवाददाताओं की ज़ुबानी

भारत में 15वीं लोकसभा के चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान चल रहा है. देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैले बीबीसी संवाददाता मतदान से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं. मतदान का आँखों देखा हाल बीबीसी संवाददाताओं की ज़ुबानी:
राजस्थान में जयपुर से नारायण बारेठ




राजस्थान से नारायण बारेठ का ब्यौरा
राजस्थान में गर्मी का असर मतदान पर देखा जा रहा है. राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ सुबह 11 बजे तक 20 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था.
सवाई माधोपुर इलाक़े में बूथ लूटने का प्रयास कर रहे लोगों पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी. इस गोलीबारी एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया.
संवेदनशील मानी जाने वाली दौसा लोकसभा क्षेत्र में दो गुटों के बीच झड़पें हुई है. वहाँ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. प्रशासन कमांडो कार्रवाई के लिए भी सतर्क है. मतदान केंद्रों की हवाई निगरानी की जा रही है.
आज शादियों का भी दिन है, इसलिए माना जा रहा है कि दोपहर बाद मतदान धीमा हो जाएगा.
ग्रामीण इलाक़ों के मतदाताओं में मतदान के लिए काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है जबकि शहरी इलाक़ों के वोटरों में मतदान के ज़्यादा उत्साह नहीं है. ग्रमीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है.
पश्चिम बंगाल में हावड़ा से सुबीर भौमिक




पश्चिम बंगाल से सुबीर भौमिक का ब्यौरा
पश्चिम बंगाल में इस बार तृणमूल कांग्रेस वामदलों को कड़ी टक्कर दे रही है. हल्दिया लोकसभा क्षेत्र पर सबकी नज़रें हैं क्योंकि इसमें नंदीग्राम भी शामिल है.
नंदीग्राम और नैनूर में माकपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच छिटपुट झड़पें भी हुईं. इस दौरान बमबाज़ी और गोलीबारी भी हुई.
मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इतंज़ाम किए गए हैं और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. मुर्शीदाबाद में रात में राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़पें भी हुई हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
कोलकाता से सटे हावड़ा में सुबह से ही भारी तादाद में लोग वोट डालने पहुँच रहे हैं. सुबह साढ़े पाँच बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे.
महिलाएँ भी बड़ी संख्या में वोट डालने पहुँच रही हैं. तृणमूल कांग्रेस और वामदलों के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगे हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग वोट डालने आएँ.
इस बार कई फ़िल्मी सितारे भी चुनावी मैदान में है. बंगाली फ़िल्मों के अभिनेता तपस पाल चुनाव लड़ रहे हैं तो तृणमूल कांग्रेस ने अभिनेत्री शताबदी रॉय को उतारा है.
मतदाता राज्य में बंद पड़े कल-कारखानों और नैनो के राज्य से चले जाने से नाराज़ हैं और वे केवल परिवर्तन के लिए परिवर्तन चाहते हैं.
पश्चिम बंगाल में सिंगूर से मोहनलाल शर्मा
सिंगूर में सुबह से मतदान को लेकर काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह सात बजने से पहले ही लोगों की कतार देखने को मिलने लगीं. यहाँ पर नैनो विवाद के कारण किसानों की ज़मीन का मुद्दा अहम है.
उत्तर प्रदेश से रामदत्त त्रिपाठी




उत्तर प्रदेश से रामदत्त त्रिपाठी का ब्यौरा
उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उन पर दोपहर एक बजे तक 29 फ़ीसद तक मतदान हो चुका था.
11 बजे तक सबसे अधिक मतदान मथुरा में 24 फ़ीसदी और सबसे कम फ़तेहपुर सीकरी में 12 फ़ीसदी हुआ है.
फ़तेहपुर सीकरी में फ़िल्म अभिनेता से नेता बने राजब्बर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.
इटावा ज़िले के सैफई गाँव में मीडिया का जमावड़ा लगा रहा. सैफई सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का पैतृक गाँव है और वहाँ उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया.
सैफई के मतदान केंद्र ज़रूरत से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर मुलायम सिंह की चुनाव अधिकारी से बहस भी हुई.
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और मतदाता पहचान पत्र न होने के कारण बहुत से लोग मतदान नहीं कर पाए.
उत्तर प्रदेश में आगरा से अविनाश दत्त




शहर के निम्न-मध्यवर्गीय इलाक़ों में स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने पहुँच रहे हैं. इन इलाक़ों में कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुँचे.
आगरा के महिला कॉलेज में सुबह दस बजे तक 208 लोगों यानी की करीब पाँच फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया था.
मतदान केंद्रों से कुछ दूरी पर बने विभिन्न पार्टियों के पांडालों पर पर्चियाँ लेने के लिए लोगों की भीड़ है. लोगों में मतदान को लेकर काफ़ी उत्साह दिख रहा है.
आगरा संसदीय क्षेत्र के कई इलाक़े काफ़ी संवेदनशील हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए हैं.
दिल्ली में चाँदनी चौक से सुशीला सिंह




दिल्ली के चाँदनी चौक इलाके में सुबह से ही काफ़ भीड़ भाड़ है हालांकि मतदान केंद्रों पर कमोबेश लोग कम ही हैं. गर्मी के कारण मतदान की गति पर असर पड़ सकता है. गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर पीने के पानी का इंतज़ाम किया है और शामियाने भी लगाए गए हैं.
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर से अल्ताफ़ हुसैन




श्रीनगर से अल्ताफ़ हुसैन का ब्यौरा
श्रीनगर में गर्मी की तो समस्या नहीं है लेकिन यहाँ पृथकतावादी संगठनों के मतदान के बहिष्कार की जो अपील की है उसका व्यापक असर देखा जा रहा है.
निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ दोपहर 12 बजे तक श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में केवल 9.25 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
सबसे कम मतदान श्रीनगर के हायरकद में हुआ जहाँ एक फ़ीसदी से भी कम लोगों ने वोट डाला वहीं सबसे अधिक मतदान चारशीर और कंगन में हुआ जहाँ क़रीब 25 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
बिहार संवाददाता मणिकांत ठाकुर




पटना से मणिकांत ठाकुर का ब्यौरा
बिहार में जिन तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. वहाँ मतदान की रफ़्तार काफ़ी धीमी है. दोपहर तक 20 से 25 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले थे.
शहरी इलाक़ों के मुक़ाबले ग्रामीण इलाक़ों में मतदान के लिए ज़्यादा उत्साह देखा जा रहा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्रेन पर सवार होकर वोट डालने के लिए नालंदा स्थित अपने पैतृक गाँव बख़्तियारपुर गए वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला.
राजधानी पटना के एक मंदिर में लालू के समर्थक उनकी जीत के लिए रुद्राभिषेक यज्ञ और पूजा-पाठ कर रहे हैं.
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे फ़िल्म अभिनेता शतुघ्न सिन्हा ने जहाँ मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ के बीच मतदान किया वहीं शेखर सुमन अपने पिता की बीमारी की वजह से घर पर ही हैं.
शहर के कुछ रेस्टोंरेंटों, होटलों और कुछ अन्य दुकानों में मतदान करने की निशान दिखाने पर कुछ छूट देने की घोषणा की है.
बिहार में पटना साहिब से इक़बाल अहमद




मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की क़तार तो नहीं दिख रही है लेकिन लोग मतदान कर रहे हैं. सड़कों पर भी लोग मतदान केंद्रों की ओर जाते हुए दिख रहे हैं.
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए है और शहर की सभी दुकानें बंद हैं. इससे लोगों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्हें खाने-पीने की चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं.
एक-दो दिन पहले तक गर्मी कुछ कम थी लेकिन आज धूप कुछ तेज़ है. इसका मतदान पर कुछ असर पड़ सकता है.
पंजाब से असित जौली




भटिंडा लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक मंगतराय बंसल और उनके कुछ समर्थकों के ख़िलाफ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.
मंगतराय बंसल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए मामले की राजनीति से प्रेरित बताया है.

4 comments:

Sanjay Grover said...

हुज़ूर आपका भी .......एहतिराम करता चलूं .....
इधर से गुज़रा था, सोचा, सलाम करता चलूं ऽऽऽऽऽऽऽऽ



कृपया एक व्यंग्य को पूरा करने में मेरी मदद करें। मेरा पता है:-
www.samwaadghar.blogspot.com
शुभकामनाओं सहित
संजय ग्रोवर

गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर said...

ye to BBC hai, aise kaise ho gya, narayan narayan

रचना गौड़ ’भारती’ said...

बे्हतरीन रचना के लिये बधाई। यदि शब्द न होते तो एह्सास भी न होता। मेरे ब्लोग पर आपका स्वागत है। लिखते रहें हमारी शुभकामनाएं साथ है।

पंडितजी said...

ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है.